दुष्कर्म पीड़िता ने आत्मदाह की चेतावनी दी

atamdah

नवजात पुत्र को लेकर न्याय के लिए भटक रही दुष्कर्म पीड़िता व उसकी मां ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। प्रशासन की ओर से न्याय दिलाने की पहल नहीं होने पर पीड़िता ने यह निर्णय लेने की बात कही है।
पीड़िता व उसकी मां ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर करजा थाने पर आत्मदाह करेंगी। पीड़िता की मां ने बताया कि जबतक उसकी पुत्री को न्याय नहीं मिल जाता, तबतक वह चैन से नहीं बैठेगी। उसने बताया कि शादी तय होने के बाद युवक के उसकी पुत्री को गर्भवती कर छोड़ दिया है।
PENTAROMA
जानकारी हो कि बुधवार को पीड़िता अपने नवजात पुत्र को लेकर आरोपित के घर पहुंची थी। वहां उसे अपनाने की बजाय उसे मारपीट कर भगा दिया गया था। वहीं उसकी झोपड़ी भी उजाड़ दी थी। पीड़िता ने बुधवार को थाने में आत्मदाह करने की चेतावनी से संबंधित आवेदन देने की बात कही थी।
थानाध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट ने बताया कि आरोपित घर छोड़कर फरार है। पुलिस लगातार गिरफ्तारी के लिए दवाब बना रही है। गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

No comments

Powered by Blogger.