नौसेना अधिकारी रेप के आरोप में गिरफ्तार
दिल्ली, महिला के साथ बलात्कार के आरोप में नौसेना के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पीड़ित महिला के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और आरोप लगाया था कि नौसेना के अधिकारी ने शादी का झूठा वादा करके उसकी बेटी से बलात्कार किया है।
पुलिस ने बताया कि मुम्बई में नौसेना के चीफ पेटी ऑफिसर मुरली कुमार (38) को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उस पर अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार (निवारण) अधिनियम के तहत भी आरोप लगाये गए हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि कुमार ने उसके साथ उस समय बलात्कार किया जब वह पिछले सप्ताह यहां एक होटल में उससे मिलने गई थी।

फौजी ने साथी की पत्नी से किया रेप, पुलिस ने आरोपी और पति दोनों को पकड़ा
दिल्ली कैंट इलाके में रहने वाले एक भारतीय सेना के जवान ने अपने ही साथी की पत्नी से रेप की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के समय साथी घर में मौजूद नहीं था। वापस लौटने पर जब पत्नी ने इसकी जानकारी पति को दी तो पति ने उसके घर में घुस उस पर फरसे से हमला कर दिया। पर वहां आस पास रहने वाले जवानों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी जवान व उसपर जानलेवा हमला करने वाले पति को भी गिरफ्तार कर लिया है।
दोनों ही जवान दिल्ली कैंट आर्मी बेस में पदस्थापित हैं और एक दूसरे के पड़ोसी भी हैं। रविवार की रात दोनों अपने एक अन्य फौजी साथी, जोकि तमिलनाडु स्थानांतरण होने के बाद जो दिल्ली से जा रहा था, उसे रेलवे स्टेशन छोडऩे के लिए गए हुए थे। पर वहां ट्रेन लेट होने के कारण पीड़िता का पति वहीं रुक गया और आरोपी उसे छोड़ वापस चला आया। वापस लौट वह अपने साथी के घर पहुंच गया और अकेली पाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।

Post a Comment