आज रिलीज हो रही 2 हिंदी और 2 भोजपुरी फिल्म
आज शुक्रवार को बिहार और झारखंड में भोजपुरी सुपरस्टार रविकिशन की फिल्म सनकी दरोगा और प्रमोद प्रेमी की फिल्म मुन्ना मवाली रिलीज हो रही है। यहां पर भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की फिल्म मां तुझे सलाम और खेशारीलाल यादव की फिल्म संघर्ष भी कुछ सिनेमाघरो में कन्टीन्यू रिलीज हो रही है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जुबली सिनेमाघर में भोजपुरी सुपरस्टार खेशारील ाल यादव की फिल्म राजा जानी को कृष्णा कुमार की कंपनी मयुरी पायल इंटरटेनमेंट रिलीज कर रही है। इस सिनेमाघर में हिन्दी फिल्में लगती थी। पुरी तरह वातानुकुलित और और डाल्वी डिजिटल है यह सिनेमाघर। इसी तरह वाराणसी के आनंद मंदिर में संर्घष तीसरे सप्ताह में जारही है। मुंबई में यश मिश्रा की फिल्म नागराज रिलीज हो रही है। हिन्दी में देश भर में जेपी दत्ता की फिल्म पलटन के अलावा लैला मजनू भी रिलीज हो रही है।




Post a Comment