भाई ने दोस्तों संग मिलकर बहन से किया रेप
दिल्ली, कठुआ गैंगरेप के बाद अब जम्मू-कश्मीर से एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में एक 9 वर्षीय बच्ची से रेप और उसकी हत्या के आरोप में पांच लोगों का गिरफ्तार किया गया है, जिसमें उस बच्ची की सौतेली मां भी शामिल है। इस घटना का खुलासा होने के बाद आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है।
एसएसपी बारामूला इम्तियाज मीर के अनुसार नाबालिग लड़की उड़ी क्षेत्र से 23 अगस्त को लापता हो गई। 2 सितंबर रविवार को लड़की का शव जंगल से बरामद किया गया। जांच में पता चला कि लड़की के पिता ने दो शांदिया की थी। उसकी पहली पत्नी फहमीदा त्रिकांजन गांव की जबकि दूसरी पत्नी खुशबू झारखंड की रहने वाली है। लापता लड़की खुशबू की बेटी है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि फहमीदा अपने पति की दूसरी पत्नी खुशबू और उसकी बेटी से लंबे समय से नफरत करती थी क्योंकि उसे लगता था कि उसका पति अपनी दूसरी पत्नी से ज्यादा प्यार करता है। फहमीदा ने ईर्ष्या में आकर अपनी सौतेली बेटी को मारने की साजिश रची।
पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम बनाई थी। टीम में संदिग्ध लोगों और मृतक के मां-बाप से पूछताछ की गई। इस दौरान मृतका की सौतेली मां फहमीदा के बयान पुलिस को संदेहास्पद लगे। जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो फहमीदा ने कबूला कि वह अपनी सौतन खुशबु और उसके बच्चों से ईष्या करती थी। उसने अपनी सौतेली बेटी को रास्ते से हटाने का फैसला किया। 23 अगस्त को वह सौतेली बेटी को लेकर जंगल में गई। उसने अपने 14 वर्षीय बेटे साहिल को भी बुलाया। साहिल अपने दो दोस्तों कैसर अहमद (19) और आदिल अहमद (14) के साथ जंगल में पहुंच गया। इनके अलावा 28 वर्षीय नसीर अहमद खान उर्फ गुड्डो भी इस अपराध में शामिल हो गया।
फहमीदा के इशारे पर सबसे पहले कैसर ने लड़की से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके साथियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद फहमीदा ने लड़की का गला दबाया और साहिल ने कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे लड़की की मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद आदिल ने तेजाब लड़की के चेहरे पर फैंक दिया, ताकि उसकी पहचान न की जा सके। पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार करने के साथ वारदात में इस्तेमाल हुई कुल्हाड़ी, चाकू और तेजाब की बोतल बरामद कर ली है। जल्द ही सभी के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दायर कर दिया जाएगा।

Post a Comment