‘बलमुआ तोहरे खातिर’ की रिलीज़ डेट 31 अगस्त



अगर आप भोजपुरी में साफ-सुथरी पारिवारिक तथा सामाजिक विषय वस्तु की फिल्म देखने के शौकीन है तो जल्द ही आपको एक बेहतरीन फिल्म देखने का मौका मिलने वाला है।पवन सिंह और ख्याति सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘बलमुआ तोहरे खातिर’ की रिलीज़ डेट सामने आ गई हैं ये फिल्म 31 अगस्त से बिहार, झारखण्ड, गुजरात और मुंबई एक साथ प्रदर्शित होगी। यह फिल्म एक महिला सशक्तिकरण पर आधारित फिल्म है जिसमे ख्याति सिंह का एक अलग ही रूप दर्शको को देखने मिलेगा। भोजपुरी में महिला सशक्तिकरण पर बहुत कम फिल्मे बनती है और यह फिल्म दर्शको का भरपुर मनोरंजन करेगी।
‘बलमुआ तोहरे खातिर’ फिल्म में एक तरफ जहाँ पवन को आर्मी ऑफिसर की भूमिका में देखा जाएगा वही ख्याति सिंह को समाज सेविका के रूप में देखा जाएगा। दोनों केमेस्ट्री एक बार से लोगो को काफी पसंद आने वाली हैं। इससे पहले दोनों फिल्म ‘लेके आजा बैंड बाजा ए पवन राजा’ दोनों की जोड़ी को दर्शक देख चुके हैं।
इस फिल्म में संजय पांडेय को काफी समय बाद पॉजिटिव किरदार में देखा जाएगा तो वही मनोज टाइगर को नेगेटिव किरदार मे नजर आएंगे। यह फिल्म एक ऐसी महिला की गाथा जो अपने पति बेइंतहा प्यार करती हैं लेकिन परिस्थिया कुछ ऐसी बनती हैं उसे अपने हाथ हथियार लेना पड़ता हैं। इस फिल्म से दर्शक खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेंगे।क्रिस्प एग्जिम्प प्रा. लि के बैनर तले बनी फिल्म बलमुआ तोहरे खातिर में पवन सिंह और ख्याति सिंह के अलावा संजय पांडे, अयाज खान, मनोज टाइगर, सीमा सिंह, सोनिया मिश्रा, विनोद मिश्रा, करण पांडे जैसे कलाकार नजर आएंगे।

No comments

Powered by Blogger.