फिल्म बलमुआ तोहरे खातिर 26 सेंटर में रिलीज


आज शुक्रवार को बिहार और झारखंड में भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार पवन सिंह और अभिनेत्री ख्याति की फिल्म बलमुआ तोहरे खातिर 26 सेंटर में रिलीज हो रही है इस फ़िल्म को डिस्ट्रीब्यूटर निशांत की कंपनी रेणु विजय फिल्म्स रिलीज कर रही है इसके अलावा बिहार में भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह की फिल्म मां तुझे सलाम और भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म संघर्ष भी कुछ नए सेंटरों में जा रही है। जहा तक यूपी की बात है यूपी के आनंद मंदिर में भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म संघर्ष दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर रही है। यूपी में नए स्टार कास्ट की फ़िल्म जंग सियासत के भी लगभग 12 सेंटरों में रिलीज हो रही है ।इसके साथ ही खेसारी लाल यादव फिल्म राजा जानी भी मयूरी पायल एंटरटेनमेंट द्वारा कुछ नए सेंटरों पर लग रही है।संघर्ष फ़िल्म गोरखपुर में फ्रेस लग रही है।मुम्बई में भी पवन सिंह की फ़िल्म बलमुआ तोहरे खातिर रिलीज हो रही है।इन फिल्मों को दर्शक कितना पसंद कर रहे हैं यह आपको बताऊंगा दोपहर तीन बजे के बाद कलेक्शन कार्ड के साथ ।

No comments

Powered by Blogger.