कई महीनों से पुपरी में भटक रही थी महिला

बाजपट्टी।बेगूसराय के सिमरिया मेले से करीब डेढ़ साल पूर्व से लापता महिला को पुपरी पुलिस ने शुक्रवार को बरामद कर लिया हैं। इस मामले को लेकर थाना क्षेत्र के बर्री फुलवरिया निवासी व लापता महिला कि पुत्री अंजलि कुमारी ने बाजपट्टी थाने में अपनी माँ रिंकू देवी की अपहरण कर लेने की बात प्राथमिकी में बताई थी।दर्ज प्राथमिकी में गाँव गायत्री देवी,मीना देवी,पूजा देवी,अवधेश साह,महेश साह व ढागा साह को मुख्य आरोपी बनाया था।वही पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए गायत्री देवी,मिना देवी,पूजा देवी,अवधेश साह व महेश साह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।जबकि वादी ने प्राथमिकी में बताई थी कि उन्हें गंगा स्नान के लिए सिमरिया घाट सभी आरोपियों ने ले गया था।वही उन्होंने बताया कि पुरानी जमीनी विवाद के रंजिश को लेकर उसकी माँ को वहीं छोड़ दिया। कई महीनों से पुपरी में भटक रही थी महिला महिला कई महीनों से पुपरी के आसपास भटक रही थी।लेकिन शुक्रवार को ग्रामीणों ने भटकी महिला की सूचना पुपरी थाने को दिया।जहाँ से उन्हें बरामद कर लिया।और उक्त महिला से कठिन परिश्रम के बाद गांव का नाम पूछा तो उसने बाजपट्टी की रहने वाली बताई।इसके बाद तुरंत बाजपट्टी थाने को सूचना दिया।सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष कंचन भास्कर पुलिस बल के साथ पुपरी पहुंची।जहाँ से महिला को बाजपट्टी थाना लाया गया। उसकी पहचान करने को ले पुलिस ने उसे आधार केंद्र पर ले गया।जहाँ उसके फिंगर प्रिंट के अनुसार जांच की गई।जिसमें उसकी पहचान सही पाई गई बाजपट्टी पुलिस ने छोड़ा बर्री चौक,पुलिस ने पीछा किया तो महिला पहुंच गई घर बाजपट्टी पुलिस ने पहचान को ले उक्त महिला को उसके घर छोड़ने के लिए गई थी।लेकिन उसकी मानसिकता को जाँचने के लिए पुलिस ने उसे थाना क्षेत्र के बर्री फुलबरिया चौक पर ही छोड़ दी।और उसका पीछा किया तो महिला दौड़कर अपने घर मे ही जाकर रुक गई। उक्त महिला को पुलिस ने न्यायालय में बयान दर्ज करा कर उसे उसके परिजनों को सौप दिया हैं।थानाध्यक्ष कंचन भास्कर ने बताया की महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है।

No comments

Powered by Blogger.