पिता की हत्या के बदले की हत्या
बिहार के सीतामढ़ी कोर्ट में पेशी के दौरान कुख्यात गैंगस्टर संतोष झा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार को उसे तीन अपराधियों ने गोली मारी, जिनमें एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके अनुसार उसने पिता की हत्या का बदल लेने के लिए संतोष की हत्या की साजिश रची थी। कहा जा रहा है कि संतोष की हत्या की साजिश मोतिहारी जेल में रची गई।
संतोष झा की हत्या के बाद पकड़े गए अपराधी की शिनाख्त मोतिहारी के विकास झा के रूप में की गई है। बताया जाता है कि उसने पुलिस के समझा अपना अपराध स्वीकर कर लिया है। उसने पिता की हत्या के बदला में हत्या की बात स्वीकार की है। हालांकि, पुलिस अभी उसके बयान की पड़ताल कर रही है।
बताया: संतोष ने की थी माता-पिता की हत्या घटना के बाद विकास झा पिस्टल, मैगजीन व कारतूस के साथ पकड़ा गया। उसने पुलिस के समक्ष स्वीकारा कि संतोष झा ने उसके पिता की हत्या की थी। इसलिए उसकी हत्या कर दी। बताया जाता है कि वह पूर्व नक्सली नेता गौरी शंकर झा का पुत्र है। वर्ष 2012 के दिसंबर में गौरी शंकर झा व उसकी पत्नी तत्कालीन प्रखंड प्रमुख देवता देवी को दोस्तिया स्थित घर में घुस कर संतोष झा ने गोलियों से छलनी कर दिया था।
हालांकि, इस बयान पर पुलिस भरोसा नहीं कर रही है। घटना के कारणों को लेकर उससे पूछताछ जारी है।
मोतिहारी जेल में साजिश की चर्चाघटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। बताया जा रहा है कि संतोष झा की हत्या की साजिश मोतिहारी जेल में रची गई। चर्चा है कि कभी उसके साथी रहे शातिर मुकेश पाठक द्वारा साजिश रची गई है। इन दिनों संतोष झा व मुकेश पाठक के बीच अदावत है।
इंजीनियर डबल मर्डर सहित तीन दर्जन मामलों का था आरोपित
विदित हो कि संतोष झा को तीन अपराधियों ने उस वक्त गोली मारी, जब वह सीजेएम कोर्ट में पेशी के बाद बाहर निकला था। संतोष झा फिलहाल जेल में था। उसके ऊपर कई संगीन वारदातों को अंजाम देने का आरोप था। वह जेल के अंदर से ही अपना गैंग चलाता था। दरभंगा में हुए दो इंजीनियरों की हत्या में इसी के गैंग का हाथ था और इस मामले में संतोष सहित कई लोगों को सजा सुनाई गई थी। संतोष बिहार में लगभग तीन दर्जन से ज्यादा मामलों का आरोपी था। उसे पिछले साल पुलिस ने कोलकाता के एक फ्लैट से गिरफ्तार किया था।

Post a Comment